Total Users- 1,169,342

spot_img

Total Users- 1,169,342

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

उम्र के फासले पर राधिका मदान ने दिया तगड़ा जवाब , ‘सरफिरा’ में 27 साल बड़े अक्षय कुमार के साथ किया रोमांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान ने ‘सरफिरा’ में अक्षय कुमार के साथ काम किया है. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जा रहा है. वहीं, राधिका मदान की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया. एक्ट्रेस ने फिल्म में 27 साल बड़े अक्षय कुमार के साथ रोमांस किया है. राधिका मदान 29 साल की हैं. वहीं, अक्षय कुमार की उम्र 56 साल है. हाल ही में राधिका मदान ने अपनी उम्र से लगभग दोगुने बड़े हीरो के साथ काम करने पर रिएक्शन दिया है.

राधिका मदान ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद किसी ने भी दोनों की उम्र में अंतर को लेकर बात नहीं की, बल्कि उनकी केमिस्ट्री की तारीफ हुई है. उन्होंने कहा, ‘जब फिल्म का ऐलान हुआ और फिर जब ट्रेलर आया था, तब हमारी उम्र के बीच अंतर को लेकर चर्चा थी, लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, तो मैंने 42 रिव्यूज पढ़े और उनमें किसी ने भी उम्र के बीच फासले को लेकर कुछ भी नहीं लिखा था.’

रिव्यूज में नहीं हुई उम्र के फासले पर बात
राधिका मदान ने कहा, ‘रिव्यूज में बताया गया कि हमारी केमिस्ट्री जबरदस्त, इंटेंस और प्यारी है. सभी ने सिर्फ और सिर्फ केमिस्ट्री की बात की. ये वो ही लोग थे, जो फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कह रहे थे कि ऐसा क्यों? हमने अतीत में इसके सतही पहलू पर फोकस किया और इसलिए लोग सोचते हैं कि दोबारा इन्होंने भी यही किया है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह बहुत अलग कहानी है.’

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े