Total Users- 1,169,574

spot_img

Total Users- 1,169,574

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

Vinesh Phogat की ओलंपिक जीत पर कंगना रनौत ने कहा कि यही लोकतंत्र की खूबसूरती है

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पहले ही दिन सनसनी फैला दी. उन्होंने एक ही दिन में तीन मुकाबलों में ना सिर्फ जीत हासिल की बल्कि वर्ल्ड चैंपियन को भी शिकस्त दे डाली. विनेश फोगाट 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस तरह भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. विनेश फोगाट की इस जीत पर कई जानी-मानी हस्तियों ने भी रिएक्शन दिए और उनकी जमकर तारीफ की. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने भारत के पहले गोल्ड और विनेश फोगाट के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का जिक्र भी इस पोस्ट में किया है.

कंगना रनौत ने विनेश फोगाट की ओलंपिक में जीत को लेकर लिखा है, ‘भारत के पहले गोल्ड मेडल के लिए दुआएं…एक समय विनेश फोगाट ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था जहां नारे लगे थे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी.’ उसके बावजूद उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, बेस्ट ट्रेनिंग, कोच और सुविधाएं मिलीं. यही तो लोकतंत्र और महान नेता की खूबसूरती है.’ उन्होंने इस स्टोरी में विनेश फोगाट की फोटो भी लगाई है.

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े