Total Users- 1,169,630

spot_img

Total Users- 1,169,630

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की सगाई की पहली तस्वीर आई सामने

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने आखिरकार अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है. आज यानी 8 अगस्त को कपल ने परिवार के बीच सगाई की. बता दें कि दोनों पिछले 3 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे थे. नागा के पिता और दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने नागा-शोभिता की सगाई की पहली दो तस्वीरें साझा की हैं.

कपल के सगाई की तस्वीरें सामने आती ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इन तस्वीरों के जरिए नागार्जुन ने कपल को बधाई दी और शोभिता का परिवार में स्वागत किया. उन्होंने लाल दिल के साथ कपल की सगाई की तस्वीरों को शेयर किया है.

सामने आई तस्वीरों में कपल ट्रेडिशन लुक में दिखाई दे रहा है. नागार्जुन अक्किनेनी चैतन्य- शोभिता को गले लगाते हुए मुस्कुरा रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में नागा चैतन्य के कंधे पर सिर टिकाए हुए शोभिता पोज देती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में दोनों बेहद शानदार लग रहे हैं. फोटो में शोभिता पीच और गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं चैतन्य ह्वाइट कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े