Total Users- 1,169,617

spot_img

Total Users- 1,169,617

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

नागा चैतन्य करने जा रहे शोभिता धुलिपाला से सगाई

साउथ स्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि कुछ समय से दोनों रिश्ते में हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. ऐसे में अब दोनों को लेकर एक नया अपडेट आया है. खबरें हैं कि शोभिता और नागा अपने इस रिश्ते को एक कदम और आगे ले जाने की सोच रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सगाई करने वाले हैं. 

कब करेंगे शोभिता और नागा सगाई?
द ग्रेट आंध्र रिपोर्ट की मानें तो दोनों गुरुवार को रिंग एक्सचेंज करेंगे. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते. इस खबर के सामने आने के बाद जहां एक तरफ नागा के फैंस खुश हैं, तो वहीं सामंथा के फैंस के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है. खबरों की मानें तो नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है. कपल जल्द ही शादी को लेकर एक प्रेस नोट रिलीज करने वाला है. कहा जा रहा है कि शुक्रवार तक इंगेजमेंट की फोटोज आ सकती है.

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े