Total Users- 1,169,312

spot_img

Total Users- 1,169,312

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

काजल राघवानी की सास नंबरी बहू दस नंबरी यूट्यूब पर डेढ़ करोड़ के पार, सास-बहू की तू तू मैं मैं ने उड़ाया गरदा

भोजपुरी फिल्मों में इन दिनों कमाल के विषय देखने को मिल रहे हैं. पारिवारिक कहानियां कही जा रही हैं. फिर चाहे वो आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फसल हो या फिर काजल राघवानी और रानी चटर्जी की बड़की बहू छोटकी बहू ही क्यों ना हो. कमाल की कहानियां और दर्शकों का प्यार भी इन भोजपुरी फिल्मों कौ मिल रहा है. इसी तरह की और फिल्म है सास नंबरी बहू दस नंबरी. सास बहू के रिश्ते पर आधारित इस भोजपुरी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. काजल राघवानी की फिल्म यूट्यूब पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है.

खूब सारे ड्रामे और इमोशन्स से भरपूर भोजपुरी फिल्म सास नंबरी बहू दस नंबरी यूट्यूब पर देखी जा सकती है. यूट्यूब चैनल एंटर 10 रंगीला पर फिल्म को ऑफिशली अपलोड किया गया है. सास और बहू के रिश्तों के जज्बात और उतार चढ़ाव से भरी ये फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद की जा रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म को अपलोड हुए अभी एक महीना भर ही गुजरा है और फिल्म 16 मिलियन व्यूज (लगभग एक करोड़ 60 लाख) का आंकड़ा पार कर चुकी है. इतना ही नहीं अस्सी हजार से ज्यादा लोग फिल्म को लाइक भी कर चुके हैं. 

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े