Total Users- 1,169,656

spot_img

Total Users- 1,169,656

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

वर्कआउट के दौरान घायल हुए जूनियर NTR, फिर भी कंप्लीट की ‘देवरा पार्ट 1’ की शूटिंग

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के फैंस उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. उनकी हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार भी होता है. उनके फैंस उन्हें यंग टाइगर कहकर भी बुलाते हैं. हाल ही में वह अपने वर्कआउट सैशन के दौरान घायल हो गए हैं.

हाल ही में एनटीआर ने अपनी अकपमिंग फिल्म देवरा की शूटिंग कंप्लीट की है. बीते काफी समय से वह अपनी इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. आरआरआर में अपने किरदार से उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग धाक जमाई है. अपनी अगली फिल्म के लिए भी वह जीत तोड़ मेहनत कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में उनकी टीम की तरफ से खबर आई है कि उनकी कलाई में चोट आई है.

घायल होने के बाद भी कंप्लीट की शूटिंग
जूनियर एनटीआर की टीम की ओर से एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, ‘एनटीआर को कुछ दिन पहले जिम में वर्कआउट कर रहे थे और उसी दौरान उनकी बाईं कलाई में मामूली सी मोच आ गई थी. फिलहाल उनके हाथ को प्लास्टर किया गया है.लेकिन घायल होने के बाद भी एनटीआर ने देवरा की शूटिंग का काम खत्म किया है.

फिलहाल सामने आ रही खबरों के मुताबिक अब वे ठीक हैं. सोशल मीडिया पर भी उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अभी-अभी देवरा पार्ट 1 के लिए अपना आखिरी शॉट कंप्लीट किया है. वाकई ये सफर बेहद शानदार है. ये वक्त मुझे हमेशा याद रहेगा. 27 सितंबर के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं.’

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े