Total Users- 1,169,617

spot_img

Total Users- 1,169,617

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

रणबीर कपूर की एनिमल का डिलीटेड सीन वायरल

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को रिलीज हुए आठ महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक इस फिल्म की चर्चा नहीं थमी है. अब एक बार फिर ये फिल्म चर्चा में है और इस बार इसका एक डिलिटेड सीन खबरों में है. दरअसल इस फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस सीन ने सभी का अटेंशन भी ग्रैब कर लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स ये सोच कर हैरान हैं कि इस सीन को फिल्म में क्यों नहीं लिया गया. ये एक इंटेंस सीन है. नशे में धुत रणबीर अपने लिए एक ड्रिंक बना रहे हैं कॉकपिट की तरफ बढ़ रहे हैं. वो पायलट के कंधे पर हाथ रखते हैं और उसे वहां से जाने को कहते हैं.

अगले सीन में रणबीर पायलट की कुर्सी पर बैठे दिखते हैं. उनके मुंह पर सिगरेट है और पूरा गैंग उन्हें बड़ी ही हैरानी से देख रहा है. इस सीन में कोई डायलॉग नहीं है और इसके बैग्राउंड में ‘पापा मेरी’ जान गाना बज रहा है

फैन्स बोले फिल्म में क्यों नहीं डाला ये सीन ? जब से ये सीन सोशल मीडिया पर आया है लोग इसे देखकर यही कह रहे हैं कि इस सीन को फिल्म से हटाने की क्या जरूरत थी. फैन्स का कहना है कि अगर ये सीन फिल्म में होता तो ये और पावरफुल हो सकती थी. एक ने लिखा, ये सीन फिल्म से हटाने कि लिए हम संदीप रेड्डी वांगा को माफ नहीं कर पाएंगे. एक ने लिखा, ये सीन देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि इस फिल्म का डायरेक्टर कट वर्जन तो अलग ही लेवल का होगा.

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े