Total Users- 1,169,487

spot_img

Total Users- 1,169,487

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

अमिताभ बच्चन से इंस्टाग्राम पर हो गई गलती


81 की उम्र में भी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के युवा सितारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. हाल ही में उनसे एक बड़ी गलती हो गई. जब इसका एहसास बिग बी को हुआ तो उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी. दरअसल अमिताभ ने हाल ही में ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”अग्निपथ’ से अब तक भाग रहे हैं. इस पोस्ट को लेकर बिग बी से एक बड़ी गलती हो गई जिसके लिए उन्हें लोगों से माफी मांगनी पड़ी.

दरअसल इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट के जरिए उन्हें उनकी गलती बताई कि वीडियो में जिस सीन को वह ‘अग्निपथ’ का बता रहे है वह ‘अकेला’ फिल्म का है. बिग बी को जब अपनी इस गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी और लिखा- ‘माफ करें… ‘अग्निपथ’ से भागते हुए जो वीडियो मैंने पोस्ट की थी. वह गलत है. यह ‘अकेला’ से है, शुभचिंतकों का धन्यवाद.”

 

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े