Total Users- 1,179,664

spot_img

Total Users- 1,179,664

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

सलमान खान-आलिया भट्ट के बीच होने वाली फिल्मी टक्कर को आदित्य चोपड़ा ने संभाला

सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज किया गया है। ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को थिएटर पर दस्तक देगी। पहले इसी दिन आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा रिलीज होनी थी।

ये साल के सबसे बड़े फिल्मी क्लैश में से एक होता। साथ ही दोनों में से कोई एक ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाती। ऐसे में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने सलमान के साथ अपने सम्मान और दोस्ती के चलते उनके लिए ये दिन खाली छोड़ दिया।

आदित्य चोपड़ा ने सलमान के लिए किया ये काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई फिल्म अल्फा 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सलमान भी इसी दिन अपनी फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो

उन्होंने एक्टर संग अपने पुराने रिश्ते के चलते ये दिन छोड़ दिया। अब 17 अप्रैल 2026 को सलमान अपनी देशभक्ति फिल्म बैटल ऑफ गलवान लेकर आ रहे हैं। आज उनके 60वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े