Total Users- 1,169,736

spot_img

Total Users- 1,169,736

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

सच्ची कहानी पर आधारित जादुई फिल्म “तंगलान”, चियान विक्रम ने जीता दिल

निर्माता के. ई. ज्ञानवेल राजा ने कहा कि फिल्म “तंगलान” का उद्देश्य अलग था क्योंकि यह पौराणिक कथाओं से काफी प्रभावित है। निर्माता ने कहा, “तंगलान” के साथ, हमारा इरादा नई चीज खोजना था और “रहस्यमय यथार्थवाद” (मिस्टिकल रियलिज्म) की उप-शैली बनाना था। पौराणिक कथाओं से यह फिल्म काफी प्रभावित है। हमने इन घटकों को एक वास्तविक कहानी के साथ मिलाकर कुछ बनाया है जो दर्शकों को गहराई से जोड़ता है। यह हमारी पहली कोशिश है। दर्शकों ने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा है। प्रयोग का नेतृत्व करने के लिए पा रंजीत और विक्रम से बेहतर कौन हो सकता है? वे सीमाओं को पार करते हुए लगातार कुछ नया प्रस्तुत करते हैं

‘तंगलान’ एक वास्तविक कहानी पर आधारित है, जिसमें हमारी पौराणिक कथाओं के रहस्यमय तत्वों को बताया गया है। फिल्म में चियान विक्रम ने तंगलान मुनि, कादइयां, तंगलान परदादा, अरासन “आरण”, आदि मुनि और नागा मुनि की भूमिकाओं में अभिनय किया है। फिल्म में आरती का किरदार निभाने वाली मालविका मोहनन भी हैं। 15 अगस्त को पा. रंजीत द्वारा निर्देशित “थंगालन” हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुआ। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने बनाया है।

चियान विक्रम ने निभाया है लीड रोल
विक्रम ने तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है. भारतीय हस्तियों की कमाई के आधार पर विक्रम को 2016 और 2018 के लिए फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल किया गया था. विक्रम ने 1990 में रोमांटिक फिल्म “एन कधल कनमनी” से अपनी शुरुआत की. बाद में उन्हें “सेतु”, “ढिल”, “जेमिनी”, “धूल”, “सामी”, “अन्नियन”, “रावणन”, “देवा थिरुमगल”, “इरु मुगन”, “कासी”, “समुराई”, “पीथमगन” और महाकाव्य ऐतिहासिक नाटक “पोन्नियिन सेलवन: I” और “पोन्नियिन सेलवन: II” जैसी फिल्मों में देखा गया.

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े