Total Users- 1,179,689

spot_img

Total Users- 1,179,689

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

राजमौली ने किया नई फिल्म का ऐलान ‘वाराणसी’ में दिखेगी कल्पना की उड़ान

आरआरआर और बाहुबली फंतासी फिल्मों का जादू अब तक सिनेमा दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है। अब इसी कतार में बहुत जल्द सिने दर्शकों को ‘वाराणसी’ भी देखने को मिलेगी। जबरदस्त एक्शन और कल्पना की असीमित उड़ान को हकीकत की तरह रजत पटल पर दर्शाने वाले फिल्म निर्देशक एसएस. राजामौली ने शिव और विष्णु की मिश्रित कथा को केंद्र में रख कर ‘वाराणसी’ फिल्म बनाने की घोषणा की है।

एसएस.र राजमौली ने शनिवार की शाम हैदराबाद में शीर्षक की लॉचिंग की। अपने एक्स हैंडल पर यह पोस्ट डालने के साथ ही यह पोस्ट ट्रेंड में आई गई। चंद घंटों में 82 हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया।

सूत्रों के अनुसार ‘वाराणसी’ वरुणा और असि नदी की पौराणिक गाथा पर केंद्रित फिल्म होगी। वरुणा और असि के बीच आधा हिस्सा विष्णु काशी और आधा हिस्सा शिव काशी होने के पौराणिक आख्यान भी इस फिल्म की कहानी के केंद्र में होंगे। भव्य और विराट सेट और हाईक्लास सिनेमोटोग्राफी की सहायता से ‘वाराणसी’ को रजत पटल पर उतारा जाएगा।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े