Total Users- 1,177,255

spot_img

Total Users- 1,177,255

Friday, March 20, 2026
spot_img

रणवीर सिंह की मम्मी ने हाथ पर लिखवाया पोती दुआ का नाम

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पेरेंट्स बनने के बाद बेटी दुआ के साथ समय बिता रहे हैं। बेटी दुआ ना सिर्फ स्टार कपल की चाहिती है बल्कि दादा-दादी और नाना-नानी से भी उन्हें खूब प्यार मिलता है। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रणवीर की मां अंजू सिंह के हाथों पर पोती दुआ का नाम मेहंदी से लिखा गया है। अंजू अपनी पोती से कितना प्यार करती हैं ये इस प्यारी तस्वीर से जाहिर हो रहा है।

दुआ का नाम हाथों पर
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की मां की ये तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में उन्हें पीले रंग के सूट और दुपट्टे के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर में अंजू अपना मेहंदी लगा हुआ हाथ दिखा रही हैं। मेहंदी से पोती दुआ का नाम लिखा गया है। सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, कितनी प्यारी दादी है, एक अन्य यूजर ने लिखा-दुआ की और फोटो शेयर करो, एक यूजर ने बताया कि दुआ कितनी भाग्यशाली हैं उन्हें इतना प्यार मिल रहा है।एक यूजर ने लिखा- दुआ की दादी सबसे कूल है, एक और यूजर ने लिखा-कितनी प्यारी दादी है।

पोती के नाम दिए अपने बाल
बता दें, दुआ के तीसरे महीने पर अंजू ने पोती के नाम पर अपने बाल दान कर दिए थे। वहीं अब पोती का नाम अपने हाथ पर फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जब दीपिका काम पर जाती हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में दादी ही दुआ की जिम्मेदारी संभालती होंगी। हालांकि, इस बारे में एक्टर्स ने कभी कुछ नहीं कहा।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े