Total Users- 1,157,317

spot_img

Total Users- 1,157,317

Sunday, February 8, 2026
spot_img

‘भाभी जी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर,जानें कब होगी रिलीज

भाभी जी घर पर हैं पर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। अब जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल के रूप में लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के फैंस अब फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाएंगे।

कब रिलीज हो रही फिल्म?
जी स्टूडियो ऑफिशियल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

किसने डायरेक्ट की है भाभी जी घर पर हैं फिल्म
भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन को शशांक बाली ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को जी सिनेमा, संजय कोहली और बिनैफर कोहली ने प्रोड्यूस किया है। विहान कोहली इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से ही साफ है कि ये फिल्म आपको जमकर हंसाने वाली है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
भाभी जी घर पर हैं फिल्म में मुकेश तिवारी, रवि किशन, आसिफ शेख, शुभांगी आत्रे, रोहिताश्व गौर, विदिशा श्रीवास्तव, योगेश त्रिपाठी, दिनेश लाल यादव और बृजेन्द्र काला जैसे कलाकार नजर आएंगे।

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
रिलीज डेट के ऐलान के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सबसे ज्यादा खुशी तो इस बात की है कि इसमें शुंभांगी आत्रे हैं। हमारी सबसे प्यारी अंगूरी भाभी। एक ने लिखा- ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। वहीं, एक यूजर ने पूछा है कि फिल्म का ट्रेलर कब तक रिलीज होगा।

More Topics

इसे भी पढ़े