Total Users- 1,179,664

spot_img

Total Users- 1,179,664

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कार्तिक आर्यन की TMMTMTTM पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची,

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। कार्तिक आर्यन की अपनी फैन फॉलोइंग है और फिल्म के ट्रेलर ने भी इसे लेकर अच्छा खासा बज बना दिया है। फिल्म की रिलीज में अब गिनती के दिन बचे हैं, लेकिन इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर कैंची चला दी है। सीबीएफसी ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है, और तीन जगह कट लगाए हैं।

सेंसर बोर्ड ने किए कौन से चेंज?- मेकर्स से फिल्म में दिखाए गए एक सेक्सुअली सजेस्टिव सीन को छोटा करने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का यह सीन 15 सेकंड तक छोटा करने के लिए कहा गया है। दूसरा बड़ा बदलाव CBFC ने कुछ अश्लील शब्दों को म्यूट करने और कुछ को हटाने के लिए कहा है। कुछ जगहों पर शब्दों की जगह दूसरे शब्द इस्तेमाल करने को कहा गया है। फिल्म के जिन शब्दों को मेकर्स ने म्यूट करने या हटाने को कहा है वो सेकेंड हाफ में मौजूद हैं।

कितना है फिल्म का रन टाइम?
एक बार ये बदलाव कर लिए जाते हैं तो फिर TMMTMTTM फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। फिल्म के रन टाइम की बात करें तो 145 मिनट 41 सेकंड की यह पूरी फिल्म है। यानि दर्शकों को फिल्म देखने के लिए 2 घंटे 35 मिनट और 41 सेकंड निकालकर जाना होगा। इसके अलावा इंटरवल और थिएटर कॉमर्शियल्स का वक्त अलग। बता दें कि TMMTMTTM का प्रोडक्शन करण जौहर, आनंद पूनावाला, अपूर्व मेहता और भूमिका तेवारी ने किया है।

घटेगी या बढ़ेगी IMDb रेटिंग?
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन समीर संजय विद्वान्स ने किया है। फिल्म की अभी IMDb रेटिंग 6.2 दिखाई जा रही है। लेकिन रिलीज के बाद यह नंबर बदलता नजर आ सकता है।

कार्तिक आर्यन इससे पहले फिल्म भूल भुलैया 3 में काम करते नजर आए थे, हालांकि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी और इस सीरीज की बाकी फिल्मों जैसा रिस्पॉन्स इसे नहीं मिला।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े