Total Users- 1,179,664

spot_img

Total Users- 1,179,664

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

कपिल शर्मा की किस किस को प्यार करू 2′ का बॉक्स ऑफिस पर दम घुटने लगा : ‘धुरंधर’ पर मढ़ा हार का ठीकरा

लंबे समय के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दो हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म गायब हो गई है। इस फिल्म में पत्नी गिन्नी का भी कैमियो दिखाया गया है। दरअसल, 2015 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था, जिसने 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अब कपिल शर्मा ने फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर-कॉमेडियन ने सीक्वल के खराब परफॉर्मेंस की वजह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के कारण मिली लिमिटेड स्क्रीन्स को बताया है। इस समय रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने 22 दिन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म की कहानी- किरदार-गाने सबने दिल जीत लिया है, अभी इस फिल्म का दबदबा कायम हैं। इसके सामने कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही है।

कपिल शर्मा ने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के कलेक्शन पर चुप्पी तोड़ी
हाल ही में कपिल शर्मा की टीम ने बयान जारी किया है और कहा है कि फिल्म के मल्टीप्लेक्स में सीमित स्क्रीन उपलब्ध होने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा है। कपिल शर्मा अपनी लोकप्रिय फिल्म के सीक्वल के साथ दर्शकों को नॉस्टैल्जिया में ले जाना चाहते थे।

फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। हालांकि दूसरी फिल्मे के कारण लिमिटेड स्क्रीन मिलने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर काफी असर पड़ा। इन चुनौतियों बावजूद, इस फिल्म ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने और उनको एंटरटेन किया।’

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े