Total Users- 1,179,664

spot_img

Total Users- 1,179,664

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

आर माधवन से पूछा गया कि क्या अक्षय को मिल रही सक्सेस से उन्हें जलन महसूस हो रही है ?

धुरंधर फिल्म इन दिनों छाई हुई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त अहम किरदार में हैं। हालांकि सारी लाइमलाइट जो लूटकर ले गए हैं वो हैं अक्षय खन्ना। अब आर माधवन से पूछा गया कि क्या अक्षय को मिल रही सक्सेस से उन्हें जलन महसूस हो रही है? जानें इस पर माधवन ने क्या कहा।

अक्षय ये सब डिजर्व करते हैं
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आर माधवन ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं। मैं अक्षय के लिए काफी खुश हूं। वह यह सब डिजर्व करते हैं। कितने टैलेंटेड एक्टर हैं वह और जमीन से जुड़े भी। वह चाहे तो कई इंटरव्यूज दे सकते हैं, लेकिन ऐसा ना करके वह अपने घर पर बैठे हैं और साइलेंस को एंजॉय कर रहे हैं। मुझे लगता था कि मैं अंडर प्लेयर हूं पब्लिक अटेन्शन के मामले में। लेकिन अक्षय खन्ना अलग लेवल के हैं। उन्हें किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता। सक्सेस, फेलियर उनके लिए सब एक है।’

धुरंधर का पार्ट होना ही बड़ी बात है
माधवन ने आगे कहा, ‘धुरंधर का पार्ट होना ही बहुत है। फिल्म इतिहास बना रही है और मैं खुश हूं कि मैं इस पार्ट का हिस्सा हूं। ना ही अक्षय ना ही डायरेक्टर आदित्य धर इस सक्सेस को पैसे के तौर पर एंजॉय कर रहे हैं।’

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े