![](https://poorabtimes.com/wp-content/uploads/2024/07/images-2-20.jpg)
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अरमान मलिक के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने पर इतना बवाल नहीं मचा था, जितना अब मचा है। स्थिति इस कदर बेकाबू हो गई कि साई केतन राव, लव कटारिया को मारने पर उतारू हो गए। यही नहीं, उन्होंने कुर्सी उठाकर पटकी, माइक फेंक दिया और यहां तक कि अपनी शर्ट भी उतारती। अगर रणवीर शौरी बीच में नहीं आए होते, तो सच में लव कटारिया बुरी तरह पिट गए होते। आखिर ऐसा क्या हुआ जो लव कटारिया और साई केतन राव की गंदी लड़ाई हो गई? आइए बताते हैं। दरअसल ‘बिग बॉस’ के घर में किसी मुद्दे पर डिस्कशन चल रहा था। Sai Ketan Rao अपनी बात रख रहे थे, लेकिन Luv Kataria सुनने को राजी नहीं थे। यह देख साई केतन को गुस्सा आ गया और उन्होंने कटारिया के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द कहे। इस पर लव कटारिया भड़क गए और साई केतन को मां की गाली दे दी। इसके बाद तो साई केतन ने आपा ही खो दिया और वह लव कटारिया को मारने के लिए दौड़ पड़े।
![](https://poorabtimes.com/wp-content/uploads/2024/07/images-2-21.jpg)