Total Users- 1,138,700

spot_img

Total Users- 1,138,700

Monday, December 15, 2025
spot_img

नुसरत भरूचा पर क्यों भड़के लोग,कहा – कुछ ज्यादा ही ऐटिट्यूड है

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के वायरल क्लिप में नुसरत किसी फैशन शो में हैं। इसमें वह स्टेज पर पहुंचती हैं और एक लड़की को पीछे करके आगे हो जाती हैं। देखने वालों को लग रहा है कि नुसरत एक्ट्रेस होने का ऐटिट्यूड दिखा रही हैं। वहीं कई लोग उनके सपोर्ट में भी लिख रहे हैं कि वह शोस्टॉपर हैं और कुछ गलत नहीं किया।

क्या था मामला
विडियो में दिख रहा है कि नुसरत पीछे से आती हैं। आगे लड़कियों की टीम खड़ी होती है। इनमें से एक को पीछे करके वह आगे हो जाती हैं। इसके बाद दो लड़कियों को आगे बुलाती हैं। ऐसा लग रहा है कि वे दोनों डिजाइनर्स थीं। नुसरत उनके साथ पोज देती हैं। फिल्मी मंत्रा मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस पर लोगों के कमेंट्स दिख रहे हैं।

लोगों का रिएक्शन
इस पर एक ने कमेंट किया है, मोटिवेशन और कॉन्फिडेंस देना चाहिए। एक और ने लिखा है, कुछ ज्यादा ही ऐटिट्यूड है दूसरों के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं। एक कमेंट हैं, औरतों को दूसरी औरत के साथ खड़ा होना चाहिए ना कि आगे निकलने के लिए धक्का देना चाहिए। कुछ लोग नुसरत को घमंडी लिख रहे हैं। एक ने लिखा है, वह बस अपनी जॉब कर रही है, वह कहां खड़ी होती, उसने सिर्फ उस लड़की को किनारे किया है कुछ गलत नहीं। एक कमेंट है, ये मिसमैनेजेंट है।

अगर इतनी बड़ी एक्ट्रेस को बुलाया है तो उसे प्रायॉरिटी दी जानी चाहिए थी। एक और ने लिखा है, ओ दुनिया के विद्वानो, सब लेक्चर दे रहो हो। वो शो स्टॉपर है तो साइड में थोड़े ही आएगी। गलती डिजाइनर की है वो खुद ही साइड में खड़ी है नौसिखिए जैसे। कई लोग लिख रहे हैं कि ये स्टेज का मैनेजमेंट है इसमें नुसरत की गलती नहीं। वहीं कुछ लोगों को नुसरत के हावभाव पसंद नहीं आ रहे।

More Topics

MGNREGA: मनरेगा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी...

लियोनल मेसी का ‘GOAT India Tour 2025’ मुंबई पहुँचा: आज CCI और वानखेड़े में होंगे बड़े आयोजन

महाराष्ट्र। दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार अर्जेंटीना के...

इसे भी पढ़े