Total Users- 1,157,601

spot_img

Total Users- 1,157,601

Sunday, February 8, 2026
spot_img

सूने मकान में चोरों का धावा , महाकाल के दर्शन के लिए गया था परिवार

रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाला परिवार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गया था। इस दौरान चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। जब वे अपने घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है।दूसरी खबर ओटीपी मांगकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

बिलासपुर। रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाला परिवार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गया था। इस दौरान चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। जब वे अपने घर आए तो चोरी की जानकारी हुई।

रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाले अमितेंद्र तिवारी निजी संस्थान में काम करते हैं। वे अपने परिवार को लेकर 19 जुलाई को महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गए थे। सोमवार की दोपहर वे अपने घर आए। दरवाजा खाेलकर वे अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। पीछे के दरवाजे से घुसे चोरों ने आलमारी से चार तोला सोना, 50 तोला चांदी के जेवर, एक लैपटाप, तीन मोबाइल और नकदी समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया था।

उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद घटना की सूचना रतनपुर थाने में दी गई। रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही डाग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा पुराने अपराधियों की तस्दीक की गई है।


More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े