Total Users- 1,177,234

spot_img

Total Users- 1,177,234

Friday, March 20, 2026
spot_img

युवती को धोखे से नशीली पदार्थ का सेवन कराकर दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी एवं सहयोगी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा -पीडिता को धोखे से नशीली पदार्थ का सेवन कराकर दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी एवं सहयोगी हुआ गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही की है। आरोपीयो के विरूद्ध धारा 376, 328, 506, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पीड़िता का आरोपी दिनेश कुमार टंडन का जान पहचान होने पर ग्राम कोटमीसोनार क्रोकोडायल पार्क में बुलाकर धोखे से नशीली पदार्थ पिलाकर दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसके एक अन्य साथी घटना स्थल पर पहरा दे रहा था कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2024 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 328,506,34 भादवि जोडी गयी।

पीडिता पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

प्रकरण के आरोपीगण अपने सकुनत से फरार थे जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, सायबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी दिनेश कुमार टण्डन साकिन डोंगरीडीह थाना लवन जिला बलौदा बजार एवं सहयोगी आरोपी कौशल कुमार बंजारे साकिन तनौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा को ग्राम तनौद में पकड़ा गया जिसको घटना के संबंध पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.07.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

इसे भी पढ़े