Total Users- 1,177,480

spot_img

Total Users- 1,177,480

Saturday, March 21, 2026
spot_img

तेलीबांधा तालाब के पास हत्या में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

तीनों आरोपी मरीन ड्राइव में एक युवक की हत्या कर भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किए गए हैं। घटना के 19 घंटे बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात करने के तुरंत बाद ये आरोपी अपने गाँव पहुंचे। बाद में आरोपी शहर से भागने की योजना बनाने लगे। जब जांच टीम ने रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच शुरू की, तो आरोपियों की पहचान हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को भागने से पहले ही मोवा पंडरी इलाके में दबोच लिया गया। आरोपियों ने नशे के लिए युवक से 50 रुपए मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर गांधीनगर निवासी रोहित बघेल, सूरज उर्फ खिड़की, हरीश बघेल ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेज दिया है।

मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े था और अंबिकापुर का निवासी था। सरगुजा कलेक्ट्रेट में वह ड्राइवर था। 22 सितंबर को वह रायपुर ट्राइबल डेवलमेंट के एसडीओ के साथ पहुंचा था। तेलीबांधा तालाब के पास गाड़ी खड़ी करते ही तीन बदमाश स्कूटी पर वहां पहुंचे। उन्होंने ईश्वर से पचास रुपये नशे के लिए देने की मांग की। ईश्वर ने मदद करने से इनकार कर दिया। इसलिए वे उसका मोबाइल चोरी करने लगे। इसी बात पर बहस हुई। तीनों लुटेरों ने फिर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना में युवक के पेट, पीठ और शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। इस दौरान युवक ने मदद मांगने की भी कोशिश की, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। युवक को तत्काल इलाज नहीं मिलने और खून ज्यादा बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े