सोनीपत में अज्ञात हमलावरों ने पहलवान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सोनीपत जिले के एक गांव में कुश्ती प्रतियोगिता देखने आए 40 वर्षीय पहलवान राकेश कुंडल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार शाम खरखौदा थाना क्षेत्र में हुई। घायल हालत में राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राकेश कुंडल पिछले कई सालों से सोहाटी गांव में अखाड़ा चला रहे थे और कुश्ती के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश जारी है, और पुलिस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

More Topics

कवर्धा में गौधन की सुरक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...

AI डेवलपर्स पर बरसे JD Vance, बोले- खतरे पैदा कर फिर रेगुलेशन की मांग न करें

वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

इसे भी पढ़े