रायपुर : मरीन ड्राइव पर मोबाइल लूटने की कोशिश में युवक की जान गई

रायपुर के मरीन ड्राइव में एक युवा को मार डाला गया । युवक अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में गाड़ी चलाता था। अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़ा को मोबाइल लूटने के विवाद में तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने चाकू मारकर मार डाला।

तीन बाइक सवार लुटेरे भाग निकले। तेलीबांधा थाना मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना रात लगभग 12 बजे हुई थी। ईश्वर रावड़ का भांजा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ड्राइवर है, वह उससे मिलने गया था। रात को वह एक्टिवा से मरीन ड्राइव घूमने आया था।

इस दौरान एक बाइक में 3 बदमाश आए। मोबाइल लूटने का प्रयास किया। ईश्वर ने जब विरोध किया तो आरोपितों ने अपने पास रखे चाकू से कई वार कर दिए। पेट, हाथ सहित अन्य जगह में चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इलाज के लिए मेकाहारा लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी हुई है। अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वारदात में अक्सर बदमाश चोरी के गाड़ी का उपयोग करते हैं।

More Topics

कवर्धा में गौधन की सुरक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...

AI डेवलपर्स पर बरसे JD Vance, बोले- खतरे पैदा कर फिर रेगुलेशन की मांग न करें

वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

इसे भी पढ़े