Total Users- 1,157,557

spot_img

Total Users- 1,157,557

Sunday, February 8, 2026
spot_img

एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर बाउंड्रीवाल कूदकर भागे छह बच्चे

धमतरी जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल में छह आदिवासी और कमार समुदाय के बच्चे शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल की बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गए। बच्चों ने बताया कि शिक्षक द्वारा उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे परेशान होकर वे स्कूल से भागने को मजबूर हुए।

बच्चे भूखे-प्यासे जंगली रास्तों से होते हुए मथुराडीह गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें देखा और पास के मंदिर में ले जाकर उनकी देखभाल की। गांव के सरपंच परमेश्वर देवांगन ने बच्चों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा साझा की।

सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और स्कूल के प्राचार्य मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाइश देकर वापस स्कूल लाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. जगदले ने बताया कि बच्चों को डांट-फटकार के कारण वे भागे थे। मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है, जो पूरी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े