Total Users- 1,177,382

spot_img

Total Users- 1,177,382

Friday, March 20, 2026
spot_img

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। परलकोट क्षेत्र के ग्राम शारदानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने “नारी-सुरक्षा और सम्मान” के तमाम सरकारी दावों की पोल खोल दी है.

दरअसल, ग्राम शारदानगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में गांव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ों को हाथों में लेकर दौड़ रही है और गांव का ही एक युवक उसका पीछा कर अश्लील वीडियो बना रहा है. महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही लेकिन युवक ने न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद महिला पखांजूर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह अपने निजी स्थिति में थी तभी उसी गांव का युवक गोष्टो पहुंचा और महिला के निजी पलों में बाधा डाला. युवक को देखते ही महिला ने तुरंत अपने कपड़े पहनने शुरू कर दिए लेकिन युवक ने उसका पीछा किया और इस पूरे घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पखांजूर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े