Total Users- 1,177,400

spot_img

Total Users- 1,177,400

Friday, March 20, 2026
spot_img

मां अंबे की प्रतिमा से सोने के जेवर ले गए चोर, पुजारी पर संदेह

बिलासपुर। टिकरापारा में रहने वाले ज्वेलरी व्यवसायी ने अपने मकान में मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की है। प्रतिमा का उन्होंने सोने के जेवर से श्रृंगार कराया था। मां अंबे के जेवर को चोरों ने पार कर दिया।

ज्वेलरी व्यवसायी के कर्मचारी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। साथ ही पुजारी पर चोरी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।टिकरापारा के यादव मोहल्ले में रहने वाले गिरधारी कश्यप ज्वेलरी शाप में काम करते हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि ज्वेलरी शाप के मालिक सतीश सलुजा ने अपने मकान में मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की है। स्थापना के समय ही उन्होंने मां की प्रतिमा का सोने के जेवर से श्रृंगार कराया। उन्होंने मां अंबे की पूजा सेवा के लिए अटल आवास मधुबन रोड में रहने वाले अंशुल पंडित को 23 अक्टूबर को मासिक वेतन पर नियुक्त किया।

कर्मचारी ने बताया कि 24 अक्टूबर को पूजा के बाद मां अंबे के सोने के कंगन गायब हो गए। कर्मचारी ने पुजारी पर चोरी की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े