Total Users- 1,157,611

spot_img

Total Users- 1,157,611

Sunday, February 8, 2026
spot_img

झांसी में एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ हुआ जिसे “अटल सेवा संस्थान” के नाम से चलाया जा रहा था

झांसी में एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ हुआ है, जिसे “अटल सेवा संस्थान” के नाम से चलाया जा रहा था। आरोपी लड़कियां अनमैरिड लड़के और लड़कियों को शादी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन और लेट फीस के नाम पर हजारों रुपये की ठगी कर रही थीं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की जब एक युवती ने ठगी का शिकार होकर इसकी शिकायत की।

आरोपी लड़कियां सोशल मीडिया से अनमैरिड लोगों का डाटा जुटाकर फर्जी मैरिज ब्यूरो को सरकारी संस्था बता कर लोगों को शादी का वादा करती थीं। जब लोग शादी के लिए दूल्हा या दुलहन की फोटो मांगते थे, तो वे सोशल मीडिया से अंजान लड़कियों और लड़कों की फोटो भेज देती थीं। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 7,500 रुपये ऑनलाइन जमा कराए जाते थे, और फिर नए नियमों और शुल्कों के बहाने और पैसे लिए जाते थे।

पुलिस ने झांसी में दबिश देकर 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 20 मोबाइल, सिम कार्ड, लेखा जोखा रजिस्टर, और खातों में जमा एक लाख रुपये जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े