Total Users- 1,177,208

spot_img

Total Users- 1,177,208

Friday, March 20, 2026
spot_img

जशपुर: नक्सली संगठन के नाम पर 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

जशपुर। पीएलएफआई नक्सली संगठन के नाम का दुरुपयोग कर और फिलीपींस देश के एरिया कोड का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप के जरिए 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है। ये दोनों आरोपी पहले भी एक दर्जन से अधिक लोगों से इसी तरह की फिरौती मांग चुके हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

21 जनवरी को बगीचा थाना क्षेत्र के एक 59 वर्षीय सरकारी विभाग के लेखापाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह 8 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया। इस मैसेज में खुद को पीएलएफआई नक्सली संगठन का अध्यक्ष बताते हुए फिलीपींस का एरिया कोड इस्तेमाल कर 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 308(3), 351(2) और छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8(1), 8(5) के तहत मामला दर्ज किया। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर यूनिट को भी शामिल किया गया।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

तकनीकी जांच और साइबर ट्रेसिंग के जरिए पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है।

पहले भी कर चुके हैं कई वारदातें

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पहले भी मिलकर करीब 12 लोगों से इसी तरह से फिरौती मांग चुके हैं। पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसका कोई संबंध असली नक्सली संगठनों से तो नहीं है।

एसएसपी ने दी चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर इस तरह की धमकियों का सामना करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े