Total Users- 1,177,233

spot_img

Total Users- 1,177,233

Friday, March 20, 2026
spot_img

रीवा में फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला , पुलिस को फोन कर बोला- मार डाला उसे…


रीवा। : रीवा के मनगवां थाना के ग्राम कठेरी में सेना के एक जवान ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सुनील पटेल सेना में जवान है। जो कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बताया गया कि पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस वजह से पत्नी मायके चली गई थी।

वही रविवार दोपहर को मां, बेटी को लेने कठेरी स्थित ससुराल आई थी। इसी दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। सुनील ने पत्नी प्रिया पटेल पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए। कुल्हाड़ी प्रिया पटेल की गर्दन में लगी, जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़ी। घटना शाम 4 बजे की बताई गई है।

बताया गया कि सुनील पटेल की पत्नी प्रिया पटेल से लंबे समय से अनबन चल रही थी। 8 जुलाई को प्रिया पटेल अपने मायके चली गई थी। 11 जुलाई को सुनील पटेल छुट्टियों में घर आया था। 14 जुलाई को बेटी का जन्मदिन था। इसलिए सुनील उसे ननिहाल से अपने घर ले आया। लेकिन उसने जब बेटी को वापस ननिहाल नहीं भेजा। तो 21 जुलाई की दोपहर प्रिया बेटी को लेने कठेरी स्थित घर पहुंची।

इसी बात को लेकर दोनों की नोंक-झोंक हो गई। जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से चार से पांच वार करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। जिसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

इसे भी पढ़े