Total Users- 1,177,316

spot_img

Total Users- 1,177,316

Friday, March 20, 2026
spot_img

जमीन विवाद मामले में नकाब पोश हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम , नारायणपुर में युवक पर कुल्‍हाड़ी से हमला

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब परिजन पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के झारा गांव में सोमदेर कोर्राम पांच अगस्त की रात अपने परिवार के साथ घर में ही था। इसी बीच रात में कुछ नकाबपोश घर में घुस आए। नकाबपोश हमलावरों ने युवक पर कुल्हाड़ी से एकाएक हमला कर दिया।

हमले के दौरान युवक की चीख सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण घर पहुंचे तो सभी हमलावर मौके से भाग निकले। पीड़ित के घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं हमले में घायल युवक को फौरन नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह कोई नक्सल घटना नहीं है। जमीन विवाद को लेकर हत्या करने का प्रयास किया गया है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े