Total Users- 1,202,805

spot_img

Total Users- 1,202,805

Thursday, April 16, 2026
spot_img

दृश्यम फिल्म से आइडिया लेकर पति और प्रेमी ने महिला को उतारा मौत के घाट

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला की दो युवकों ने फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी है। खास बात ये है कि, हत्या करने से पहले आरोपियों ने दृश्यम फिल्म को कई बार देखा और उसी स्टाइल में सबूत छुपाने की कोशिश भी की। आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत छुपाने के लिए मृतिका के स्कूटी और शव को अलग -अलग स्थानों में ठिकाना लगा दिया था। बताया जा रहा है कि, आरोपीयों में एक युवक महिला का पति था वहीं दूसरा उसका मौजूदा प्रेमी है। दोनों ने मिलकर 19 जुलाई को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर महिला की साड़ी से गलाघोट कर हत्या कर दी थी और लाश को वहीं दफना दिया था।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने सहसपुर लोहारा थाना में ग्वालिन बाई साहू नाम की महिला की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि, वह 18 जुलाई की सुबह से घर से निकली है और वापस नहीं आई है।‌ इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी। पुलिस को पता चला कि महिला के पति के लोकेश साहू ने तीन साल पहले ही उसे छोड़ दिया था जिसके बाद वह राजाराम साहू के साथ रहने लगी थी। पुलिस ने उसके पति को थाना बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मृतिका के पति लोकेश साहू और उसके प्रेमी राजाराम साहू ने बताया कि वे एक महिला से तंग आकर उसे मारने की योजना बना रहे थे। दोनों ने इस बीच कई दृश्यम फिल्म भी देखी हैं। 19 जुलाई को, दोनों ने वहीं से आईडिया लेकर महिला को गला घोटकर मार डाला।बाद में शव को वहीं दफनाया गया, और स्कूटी और मोबाइल को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। मृत व्यक्ति की स्कूटी कर्रानाला बेराज से पुलिस ने बरामद की। दोनों आरोपी फिलहाल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए हैं।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े