Total Users- 1,177,234

spot_img

Total Users- 1,177,234

Friday, March 20, 2026
spot_img

4 अवैध क्लिनिक सील , स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

बिलासपुर. न्यायधानी में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई की है. कोटा में देर रात तक चली कार्रवाई में जांच के बाद 4 क्लिनिकों को सील कर दिया गया. इनमें टेंगनमाड़ा के दीपक के गुप्ता क्लिनिक और करगी कला के चिरंजीत विश्वास क्लिनिक के साथ ही कोटा में संचालित विश्वास क्लिनिक और मरावी क्लिनिक शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, मरावी क्लिनिक का संचालक देवशंकर मरावी है, जो शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं. कलेक्टर अवनीश शरण ने इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं.

कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार शैली में दबिश देकर कार्रवाई की है. कोटा में गुरुद्वारा के पीछे संचालित मरावी क्लिनिक और महाशक्ति चौक में संचालित विश्वास क्लिनिक की जांच की गई. दोनों ही क्लिनिक में भारी मात्रा में एलोपैथी दवाइयां और इंजेक्शन पाए गए. मौके पर जांच के दौरान मरीजों की लंबी कतार देखी गई. विश्वास क्लिनिक में इलाज कराने आए धनरास के ग्रामीण विशंभर सिंह को कुल 713 रुपए की दवाई देकर 1300 रुपए वसूला गया, जिसे तहसीलदार ने वापस कराया.

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

इसे भी पढ़े