गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर तानी बंदूक, झड़प में कई पुलिकर्मी घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के आरोपी राजा बेझर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस के कुछ जवानों को भी चोटें आईं। इस मामले में टीआई मनोज साहू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर राजा को पकड़ा।

शहर में अपनी दहशत फैला रहा था आरोपी राजा बेझर

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा बेझर ने हाल ही में दुर्ग में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित से पिस्टल खरीदी थी। राजा को हाल ही में जेल से पैरोल पर छुट्टी मिली थी, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गया और शहर में अपनी दहशत फैला रहा था। पुलिस को लगातार इस बारे में सूचना मिल रही थी, जिसके बाद रात के समय उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से झड़प

राजा बेझर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर बंदूक तान दी थी। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने वाला था तभी पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। इस दौरान प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा और रूप धुर्वेशी समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े