Total Users- 1,157,599

spot_img

Total Users- 1,157,599

Sunday, February 8, 2026
spot_img

चार आरोपियों को दिल्‍ली से गिरफ्तार , अपहरण के बाद युवक की बेसबाल से की पिटाई…

आरोपित और प्रार्थी दोनों दोस्त है। पुराने विवाद के चलते आरोपित प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक से मारपीट की। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। बेसबाल से पीटते हुए वीडियो भी बनाया।


रायपुर। 
राजधानी रायपुर के युवक का अपहरण कर मंदिर हसौद ले जाकर पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रिंस बागड़े, अंशुल समेत 2 अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ने आई है। गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है।

जानकारी के अनुसार आरोपित और प्रार्थी दोनों दोस्त है। पुराने विवाद के चलते आरोपित प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक से मारपीट की। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। बेसबाल से पीटते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद बदमाशों ने वीडियो को वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी क्षेत्र के एक घर के कमरे में बंद कर पिटाई की गई। इसके बाद उसे कार में बैठाकर मंदिर हसौद क्षेत्र में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई कर दी, जिससे युवक बेहोश हो गया। बेहोश होने पर मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों की तलाश कर रही थी।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े