Total Users- 1,156,538

spot_img

Total Users- 1,156,538

Saturday, February 7, 2026
spot_img

दुर्ग पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ आरोपियों को दबोचा

पूरब टाइम्स दुर्ग। जिनके होंठों दुर्ग में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांजा तस्करी के दौरान दो गाडिय़ों को सुनसान इलाके में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद तफ्तीश करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 13 अगस्त को जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गौठान खार और उससे कुछ दूरी पर लावारिस हालत में 2 मालवाहक वाहन मिले थे। जिसमें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए चेंबर बनाकर बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी कर रहे थे।
पुलिस ने दोनो वाहन से 113 किलो गांजा बरामद की थी जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी बड़ी ही शातिर तरीके से दोनो गाडिय़ों का नंबर एक ही लिखकर गांजा तस्करी कर रहे थे दोनो गाड़ी आरोपी हरदीप सिंह की बताया जा रही है।पुलिस ने इस मामले में संतोष यादव, हरदीप सिंह, राकेश साहू और राहुल गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा को ओडिसा के बालीगुड़ा से गांजा लेकर दुर्ग पहुंचे थे ड्राइवर राजेश सही और राहुल गायकवाड़ ओडिसा से लेकर महासमुंद के रास्ते दुर्ग पहुंचे जहां जेवरा सिरसा निवासी संतोष यादव को गांजा सप्लाई करने पहुंचे थे। आरोपी संतोष यादव ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के अलग अलग टीम बनाकर पतासाजी में जुट हुई थी इसी दौरान जानकारी मिली कि 3 आरोपियों के नंदिनी थाना क्षेत्र के गातागांव में छिपे हुए है जिन्हे घेराबंदी कर आरोपी संतोष यादव, हरदीप सिंह और राकेश साहू को गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोपी को चिखली गांव से गिरफ्तार किया है पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अवैध मादक पदार्थ और माल वाहक वाहन के संबंध में टीम को गुमराह किया। सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने ओडिसा के बालीगुड़ा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी हेतु माल वाहक वाहन के ट्राली के नीचे चेम्बर बनवाया जाना भी स्वीकार किया।
उक्त कार्यवाही में सउनि पूर्ण बहादुर, गुप्तेश्वर यादव, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक पन्ने लाल, संतोष कुमार, शहवाज खान, जुगनू सिंह, उपेन्द्र यादव, शिव मिश्रा, अमित सिंह, विक्रांत यदु एवं थाना नंदनी से सउनि सूरजभान सिंह प्र.आर.अनिल सिंह, आरक्षक ऋषि बंछोर प्र.आर. पुनेश साहू, जितेन्द्र सिंह, रोशन भूवाल आरक्षक हीरा देशमुख, हेमेन्द्र देशमुख, श्याम सिंह, संतेश साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े