Total Users- 1,177,234

spot_img

Total Users- 1,177,234

Friday, March 20, 2026
spot_img

शातिर महिला ठग को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने दबोचा

-थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की कार्यवाही
-दीगर राज्य की महिला आरोपी जेवर ज्वेलर्स के संचालक से ठगी करने वाली चढ़ी पुलिस के हत्थे
-पुलिस की तत्परता से आरोपिया पुलिस गिरफ्त में

पूरब टाइम्स दुर्ग । दुर्ग में संचेती ज्वेलर्स के संचालक को एक महिला ठग ने 2 लाख 25 हजार रुपए का चूना लगा दिया। महिला ने ज्वेलर्स को नकली सोने की चेन देकर उसके बदले में सोने की अंगूठी और चूडिय़ां ले लिया। ज्वेलर्स ने सोने को चेक किया तो नकली निकला। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दुर्ग एसपीअभिषेक झा ने बताया कि सुभाष संचेती (57 साल) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 18 जुलाई की शाम एक महिला सोने की अंगूठी और चूड़ी खरीदने के लिए दुकान आई थी। उसने एक सोने की अंगूठी और चूड़ी पसंद की। बदले में उसने सोने की एक पुरानी चेन दी और कहा कि इसको लेकर उसकी जगह अंगूठी और चूड़ी दे दीजिए।
देखने में महिला किसी अच्छे घर से लग रही थी। इसलिए सुभाष संचेती ने बिना सोने को परखे ही सोने की चेन का वजन किया। महिला को बताया कि उसकी चेन 2 लाख 18 हजार रुपए की हो रही है। साथ ही अंगूठी और चूड़ी 2 लाख 15 हजार रुपए की है। ज्वेलर्स से 3 हजार कैश और अभूषण लेकर महिला चली गई। सुभाष संचेती ने चेन गलाकर देखा तो नकली मिली।
संचेती ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि दुर्ग पुलिस ने महिला ठग को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस महिला को थाने ले गई। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसआई अमित अंदानी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आबिद खान आरक्षक उत्कर्ष सिंह, प्रज्ञात पाटनकर, म.आर. संध्या सोनी एवं अनिता भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

इसे भी पढ़े