Total Users- 1,177,382

spot_img

Total Users- 1,177,382

Friday, March 20, 2026
spot_img

दोस्त ने दोस्त को कटर मारकर किया घायल

भिलाई. छावनी थाना क्षेत्र में दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला.

पुलिस के अनुसार पुलिस अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आया. दोनों गेम खेलने लगे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ माकर वहां से भगा दिया. रवि मार खाने के बाद वहां से तो चला गया. इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के साथ वापस वहां आया. आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल में बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया.

कटर इतना सार्प था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला. वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपी रवि और शिवम को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस कैंप क्षेत्र में निकाला.

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े