Total Users- 1,177,290

spot_img

Total Users- 1,177,290

Friday, March 20, 2026
spot_img

कॉलेज में दिव्यांग महिला से बलात्कार, दुकान के पीछे ले जाकर लूटपाट

जबलपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में दिव्यांग महिला के साथ हुई रेप की वारदात ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। दिव्यांग महिला का पिछले दो महीने से जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसी बीच बीती मंगलवार की तड़के हवस के अंधे एक दरिंदे ने महिला को निशाना बनाया और उसकी आबरू लूट ली।बताया जा रहा है कि, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में दिव्यांग महिला रेंगते हुए जब आगे की ओर जा रही थी कि तभी आरोपी उसे उठाकर दवाई की दुकान के पीछे ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घटना की सूचना जैसे ही आसपास के युवकों को लगी तो उन्होंने दवाई की दुकान के पीछे जाकर देखा और आरोपी को दबोच लिया। युवक को पकड़कर स्थानीय युवकों ने गढ़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम राजपूत बताया है जो इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े