Total Users- 1,205,493

spot_img

Total Users- 1,205,493

Sunday, April 19, 2026
spot_img

धमधा थाना क्षेत्र में सहकारी समिति गोदाम में चोरी, 80 बोरा धान गायब

धमधा थाना अंतर्गत सहकारी समिति के गोदाम में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने गोदाम से 80 बोरा धान चुरा लिया, जिसकी कीमत 73,600 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमधा थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम घोठा निवासी सहकारी समिति के प्रबंधक राजू लाल पटेल ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर से ग्राम हिरेतरा में धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान, जब चौकीदार युवराज वर्मा और तामरज साहू के साथ गोदाम का निरीक्षण किया गया, तो पाया कि बोरे की एक लाट में दो-तीन लाइनें कम थीं। गिनती करने पर यह खुलासा हुआ कि 2500 बोरा धान में से करीब 80 बोरा गायब थे। इसके बाद शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह मढरिया को सूचना दी गई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

More Topics

याददाशत और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं अंडे

अंडा न सिर्फ सर्दियों में बल्कि गर्मियों के मौसम...

ट्रम्प ने मोदी के साथ 40 मिनट की बातचीत को ‘बहुत अच्छा’ बताया

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी...

न्यूक्लियर पावर भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती है

स्टैनफोर्ड । अमेरिका के पूर्व ऊर्जा सचिव और नोबेल...

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर।...

इसे भी पढ़े