Total Users- 1,177,234

spot_img

Total Users- 1,177,234

Friday, March 20, 2026
spot_img

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर की 18 लाख की ठगी

 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 18.56 लाख की ठगी करने वाले मध्य प्रदेश के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितयों के कब्जे से स्कूटी लैपटॉप मोबाइल सहित कुल 7 लाख का सामान बरामद किया है।

ठगों ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का दिया लालच

आरोपितों ने पीड़ित को शेयर मार्केट में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने का लालच दिया। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गया और तकरीबन 18 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। आरोपियों ने फर्जी डिमेट एकांउट खुलवाकर 18 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।

पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद कोंडागांव पुलिस की टीम आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए गुना, होशंगाबाद, भोपाल एवं आसपास कुछ जगहों पर रहकर लगातार तीन दिनों तक रेकी किया। आरोपियों के संबंध में जानकारी हासिल कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूटी, लैपटॉप, अलग-अलग कंपनियों के आईफोन मोबाइल 21 और अलग-अलग खातों के डेबिट कार्ड सहित कुल 7 लाख रुपए का सामान बरामद किया। कोंडागांव निवासी पीड़ित ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

इसे भी पढ़े