Total Users- 1,200,881

spot_img

Total Users- 1,200,881

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

बिलाईगढ़: धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों की हेराफेरी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

बिलाईगढ़ विधानसभा के सलौनीकला धान उपार्जन केंद्र में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां सरकारी नियमों को ताक पर रखकर धान की तौल में हेराफेरी की जा रही थी, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने की साजिश थी। मामले में जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा
धान उपार्जन केंद्र में किसानों से 41.300 किलो धान खरीदकर केवल 26.800 किलो के कट्टे तैयार किए जा रहे थे। इस घोटाले की सूचना मिलने पर कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम वर्षा बंसल ने टीम के साथ निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि 1894 क्विंटल धान, जिसकी कीमत ₹43,56,200 थी, गबन करने की कोशिश की गई थी।

इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR
जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संजय साहू (पूर्व समिति प्रबंधक), देवनारायण चन्द्र (पूर्व फड़ प्रभारी), भरत चन्द्रा (वर्तमान समिति प्रबंधक), रामेश्वर चन्द्रा (वर्तमान फड़ प्रभारी) और गीता प्रसाद साहू (कंप्यूटर ऑपरेटर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच में सामने आई ये गड़बड़ियां

  • ट्रक नंबर अलग-अलग: केंद्र में लोड हो रहे ट्रक के आगे और पीछे के नंबर अलग-अलग थे (CG22P3601 और CG22P3901)।
  • कम वजन के बोरे: मानक 40 किलोग्राम के बजाय कम वजन के बोरे तैयार किए गए थे।
  • कम धान उपलब्ध: जमा धान 23877.64 क्विंटल होना चाहिए था, लेकिन सिर्फ 1894 क्विंटल पाया गया।

अब पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े