Total Users- 1,224,621

spot_img

Total Users- 1,224,621

Thursday, May 14, 2026
spot_img

अंधविश्वास बना काल: भूत के भ्रम में परिजनों ने बेटे की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव में अंधविश्वास का खौफनाक नतीजा देखने को मिला, जहां एक युवक को उसके ही परिवार ने पीट-पीटकर मार डाला। परिजनों को शक था कि युवक के शरीर में भूत-प्रेत का साया है, इसी अंधविश्वास में वे उसे तंत्र-मंत्र और अजीबो-गरीब टोटकों से मुक्त कराने की कोशिश कर रहे थे।

घटना का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक दर्द से तड़पता रहा, चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन परिवारवालों ने उसे मारते-मरते मौत के घाट उतार दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक के पिता और भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में IPC और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह घटना अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश देती है कि जागरूकता की कमी और तंत्र-मंत्र में विश्वास किस तरह निर्दोष जिंदगियों को निगल रहा है।

More Topics

पुडुचेरी में एन रंगासामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर...

इसे भी पढ़े