Total Users- 1,167,480

spot_img

Total Users- 1,167,480

Friday, March 6, 2026
spot_img

बिल भुगतान के एवज में 30 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा…एसडीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार,

छत्तीसगढ़ एसीबी ने जनपद पंचायत छुईखदान के प्रभारी एसडीओ को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDDO ने बिल भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीडित सरपंच की शिकायत पर आज एसीबी की टीम ने रंगे हाथ एसडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा।

वास्तव में, जगन्नाथ वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, गंडई, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की कि उनके पंचायत ने नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी के तहत् गौठान में लघु वनोपज बिल्डिंग, कचरा शेड, कुटकुट शेड और महिला शेड के निर्माण के बिल भुगतान हेतु सौरम ताम्रकार, उप अभियंता, उप संभाग खैरागढ़ प्रभारी एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग छुईखदान, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।

बिल के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग

बिल के भुगतान के एवज में आरोपी द्वारा प्रार्थी से 30,000 रूपये रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से आज ट्रेप आयोजित किया गया। प्रार्थी को आरोपी सौरभ ताम्रकार, प्रभारी एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग छुईखदान के कार्यालय में भेजा गया, जहां 30000 रु० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी सौरभ ताम्रकार को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय, भ्र.नि.अ. राजनांदगांव में पेश जावेगा। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

More Topics

नेपाल में 5 मार्च को 60 प्रतिशत मतदान हुआ, चुनाव में Gen Z की हुंकार

पिछले साल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन...

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल...

कर्नाटक में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने हालिया बजट प्रस्तुति...

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

इसे भी पढ़े