Total Users- 1,177,382

spot_img

Total Users- 1,177,382

Friday, March 20, 2026
spot_img

70 बोतल नशीली ओनेरेक्स सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारागढ़ का आरीफ खान और उसका साथी एक मोटरसाइकिल से ग्राम लुडेग से लैलूंगा की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए रवाना किया गया।

खम्हार पुलिया पर रोकी गई। मोटरसाइकिल सीजी 13 ए जेड 5918 की तलाशी में थैलों और प्लास्टिक बोरी से 70 बोतल (प्रत्येक 100ml वाली) ओनेरेक्स सिरप बरामद हुई। आरोपितो ने पूछताछ में अपने नाम आरीफ खान उम्र 21 वर्ष निवासी तारागढ़ और हर्षित अग्रवाल उम्र 26 वर्ष निवासी लुडेग, जिला जशपुर बताए।

दोनों ने सिरप को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान में 70 बोतल सिरप (प्रत्येक 100 एमएल वाली कीमत 12,600) और बजाज मोटरसाइकिल परिवहन में शामिल है। इस तरह कुल 42,600 रुपये का बरामद की है।

थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, चंदन सिंह नेताम, आरक्षक सुरेश मिंज और महिला आरक्षक पूनम साहू ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस अभियान को और तेज करने का संकल्प दोहराया है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े