मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में कार्रवाई, दो गिरफ्तार

दरभंगा या पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है। STF की टीम भी पटना से दरभंगा के लिए हत्या मामले की जांच के लिए चली गई है। दरभंगा डीआईजी ने कहा कि हत्या करने वाले को आठ घंटे के अंदर पकड़ लेंगे।

दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने बताया कि हत्या को एक से अधिक लोगों ने किया है। तीन गिलास और कुछ कागज मेज पर पड़े हुए थे। इससे लगता है कि एक से अधिक हत्यारे हत्या करने में शामिल थे। घर में भी दो मोटरसाइकिल हैं। तीन ग्लासों की जांच की जा रही है जो मिल गए हैं। नीतीश कुमार ने डीजीपी को जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

घटना में दो से अधिक व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष सहनी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि मुकेश सहनी पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने लगातार सभाएं की थीं। उनकी पार्टी VIP महागठबंधन में शामिल है।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े