Total Users- 1,177,019

spot_img

Total Users- 1,177,019

Friday, March 20, 2026
spot_img

मिलावटी शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश,250 पेटी जब्त

रायपुर । राजधानी में आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल ने एक बार फिर मिलावटी शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। लालपुर स्थित कंपोजिट सरकारी शराब दुकान में दबिश के दौरान 250 पेटी मिलावटी शराब जब्त की गई, जबकि 26 पेटी गोवा ब्रांड की शराब बिना होलोग्राम के पाई गई। यह खुलासा इस बात की पुष्टि करता है कि सरकारी दुकानों के माध्यम से दो नंबर की शराब की तस्करी की जा रही है।

छापे में बेनकाब हुई घटिया शराब की बिक्री
उड़नदस्ता दल को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि लालपुर की सरकारी शराब दुकान में चिप रेट ब्रांड की शराब में पानी मिलाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। गुरुवार शाम जब दुकान में दबिश दी गई, तो घटिया और मिलावटी शराब बेचते हुए कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

फरार कर्मचारी और हिरासत में तीन सेल्समेन
कार्रवाई के दौरान दुकान का सुपरवाइजर शेखर बंजारे और तीन सेल्समेन मौके से फरार हो गए। वहीं, तीन अन्य सेल्समेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन सभी कर्मचारियों की भर्ती एक निजी प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से की गई थी, जो आबकारी विभाग के सरकारी ठेके पर कार्यरत थी। खिलाफ लाइसेंस निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है।

प्रभारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक सतत अभियान का हिस्सा है। आने वाले दिनों में प्रदेश की अन्य शराब दुकानों पर भी आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। सरकारी व्यवस्थाओं में ढील और निजी एजेंसियों की मनमानी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े