Total Users- 1,163,752

spot_img

Total Users- 1,163,752

Saturday, February 28, 2026
spot_img

पॉश कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली में छापा,रेलवे कर्मचारी के फ्लैट से संदिग्ध चीजें बरामद

भिलाई । शहर की पॉश कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली में रविवार देर रात पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। अवैध गतिविधियों की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने ग्रीन वैली के फ्लैट E6-37 में छापा मारा। यह फ्लैट कमल किशोर नाम के व्यक्ति का है, जो बिलासपुर रेलवे में ग्रेड-2 का कर्मचारी है। पुलिस को मौके से 100 से ज्यादा पुराने मोबाइल फोन, 50 सिम कार्ड, कंप्यूटर पार्ट्स, युवतियों के बाल, यूज किए गए कंडोम, सैकड़ों बैटरियां, पेन ड्राइव, संदिग्ध दस्तावेज और 1925 से अब तक की रेलवे दुर्घटनाओं की कटिंग्स बरामद हुई हैं।

ओएलएक्स और फर्जी वेबसाइट से चल रहा था किराया धंधा
कमल किशोर ने ओएलएक्स और एक नकली ओयो वेबसाइट पर रूम किराए के लिए पोस्ट डाल रखे थे। जानकारी के मुताबिक वह 500 रुपए में एक दिन के लिए कपल को रूम किराए पर देता था। इस पर कॉलोनी के लोगों को शक हुआ। कॉलोनीवासियों ने प्लान बनाकर खुद ग्राहक बनकर जाल बिछाया। रविवार शाम एक युवक-युवती ने ग्राहक बनकर कमल किशोर से संपर्क किया। जब वे फ्लैट पर पहुंचे तो वहां एक 16 साल का लड़का रूम दिखाने मौजूद था। उसे शक हुआ और उसने कमल को बुला लिया। कमल किशोर मौके पर पहुंचा और दोनों को रूम में बंद कर दिया। इसी दौरान कॉलोनीवाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

संदिग्ध सामग्री और आपराधिक गतिविधियों की जांच जारी
कमल किशोर को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने जब्त सामान को जांच के लिए भेजा है और कई एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। फ्लैट में इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, युवतियों की तस्वीरें और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिलने से पुलिस साइबर क्राइम और अन्य आपराधिक गतिविधियों के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

More Topics

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े