Total Users- 1,177,432

spot_img

Total Users- 1,177,432

Friday, March 20, 2026
spot_img

पहाड़ी में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली, सनसनी फैली, पुलिस शिनाख्त में जुटी

डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक नग्न व्यक्ति की सड़ी-गली लाश पेड़ से लटकी मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना है और मृतक की उम्र लगभग चालीस वर्ष है। मामला डौंडी थाना के अंतर्गत आता है।

पुलिस ने कहा कि शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे लगता है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालाँकि, पुलिस हर जगह जांच कर रही है और आत्महत्या के अलावा हत्या या अन्य घटनाक्रम की जांच कर रही है

डौंडी पुलिस ने अज्ञात मृतक को शिनाख्त करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि अगर किसी को किसी गुमशुदा व्यक्ति की तलाश है तो वह थाने से तुरंत संपर्क कर पुलिस की मदद करे।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े