Total Users- 1,177,086

spot_img

Total Users- 1,177,086

Friday, March 20, 2026
spot_img

गांव में बाइक से घूम-घूमकर अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरझिटी निवासी एक व्यक्ति मोटर सायकल में रखकर अवैध शराब बिक्री कर रहा है। की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची एवं मुखबिर द्वारा बताए गए मोटर सायकल सीटी-100 सी.जी.04 एल.क्यू. 2780 को पकड़कर जांच की गई।

जांच के दौरान आरोपी लोकनाथ साहू पिता स्व. हिरालाल साहू उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम खैरझिटी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मोटर सायकल में रखे 39 पौव्वा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक पौव्वा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई, कुल 7.020 लीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 3120/- रुपये, अवैध शराब बिक्री की रकम 680/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नग पुरानी मोटर सायकल कीमत 15,000/- रुपये इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत 18,800/- रुपये आँकी गई है।

उक्त जप्ती के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम लोकनाथ साहू पिता स्व. हिरालाल साहू उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम खैरझिटी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े