Total Users- 1,177,394

spot_img

Total Users- 1,177,394

Friday, March 20, 2026
spot_img

क्राइम ब्रांच के फर्जी अफसर बनकर करोड़ों की चोरी: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गंभीर चोरी की घटना सामने आई है। अपराधियों ने खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर कृष्ण कुमार मिश्रा के घर में घुसकर 1 करोड़ 30 लाख रुपये की चोरी की। वे खुद को अफसर बताकर घर की महिलाओं को धमकाते हुए एक पेटी की तलाश कर रहे थे, जिसमें जमीन बेचने की नकदी और कागजात रखे हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में दो महिला आरोपियों, सिंधु वैष्णव और रानी बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है। सिंधु एक वाहन शो रूम में काम करती थी और रानी एक इंश्योरेंस कम्पनी में। सिंधु को उसके जीजा ने पैसे का लालच देकर फर्जी अधिकारी बनने के लिए कहा था, और रानी को एक युवक ने बीमार मां के इलाज के लिए पैसे का लालच दिया था।

पुलिस ने इन दोनों महिलाओं के पास से 30 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। बाकी चार आरोपी नेपाल भाग गए हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े